फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओबीसी बरात घर के निर्माण में देरी पर लोगों ने घेरा नगर पालिका कार्यालय

Thu, 19 Jun 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 9: सोनीपत के नगर पालिका कुंडली कार्यालय में घेराव करने पहुंचे लोगों को समझाते सचिव पवित्
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली नगर पालिका कार्यालय का बुधवार को ओबीसी समाज के लोगों ने घेराव किया। उनका आरोप है कि उनके समाज के लिए नगर पालिका क्षेत्र में एक बरात घर स्वीकृत हुआ है, लेकिन नगर पालिका की अध्यक्ष उसमें व्यवधान डाल रही हैं। बाद में नगर पालिका की अध्यक्ष शिमला देवी ने साफ किया कि बरात घर का निर्माण एक महीने के भीतर शुरू करा दिया जाएगा। उसके बाद ओबीसी समाज के लोगों का रुख नरम हुआ।
विज्ञापन


कुंडली नगरपालिका क्षेत्र में करीब दो महीने पहले ओबीसी समाज के लोगों की ओर से बरात घर के निर्माण की मांग की गई थी। विधायक ने मीटिंग कर उसमें स्वीकृति प्रदान कर दी थी, लेकिन अभी तक बरात घर के निर्माण को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। ओबीसी समाज के लोगों को संदेह था कि नगर पालिका की अध्यक्ष ओबीसी समाज की मांग पर स्वीकृत बरात घर के निर्माण में जानबूझकर अड़चन पैदा कर रही हैं। इससे आक्रोशित होकर बुधवार को ओबीसी समाज के लोग नगर पालिका का घेराव करने पहुंच गए।
नगर पालिका की अध्यक्ष शिमला देवी ने ओबीसी समाज के लोगों को भरोसा दिया कि बरात घर के निर्माण के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी। एक महीने में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। जगह चिह्नित न हो पाने के कारण देरी हुई है। किसी के साथ कोई मतभेद नहीं है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्ण सिंह ने कहा कि नगर पालिका में एकत्र होकर ओबीसी समाज के लोगों ने अपना पक्ष रखा है। नगर पालिका की अध्यक्ष ने साफ कर दिया है बरात घर का निर्माण कराया जाएगा लिहाजा अब कोई शिकायत नहीं है। नगर पालिका के सचिव पवित्र गुलिया ने कहा कि गलत जानकारी की वजह से ग्रामीणों को बरात घर के निर्माण में व्यवधान की शंका हो गई थी, अब उसे दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें