सोनीपत। लोगों बीएलओ की ओर से एसआईआर के लिए मांगा गया डाटा उपलब्ध करवाएं ताकि काम समय पर पूरा किया जा सके। यह अपील एसडीएम सुभाष चंद्र ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ हुई विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य की समीक्षा के दौरान की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह घर-घर जाकर एसआईआर से संबंधित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें। जिन बूथों का मैपिंग कार्य 10 फीसदी से कम हुआ है उनको अपने कार्य को 20 फीसदी तक बढ़ना है।
विज्ञापन
अगली बैठक से पहले एसआईआर का कार्य 15 फीसदी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम संशोधन कार्य पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ किए जाएं।
उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट तैयार कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा को भेजी जा सके।एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।