फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निर्माणाधीन गली में भरे बारिश के पानी काे लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jul 2024 05:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 41. सोनीपत के शादीपुर में गली का निर्माण न होने पर भरे बारिश के पानी को लेकर प्रदर्शन करते
विज्ञापन
सोनीपत। शादीपुर में गली का निर्माण अधूरा छोड़े जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। अब गली में बारिश का पानी भरने से लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद क्षेत्रवासी नगर निगम कार्यालय में संयुक्त आयुक्त रेणुका नांदल से मिले। इस दौरान संयुक्त आयुक्त ने जल्द गली का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी सुखबीर, रमेश, देवराज, रमेश, रामलाल, राजकला ने बताया कि ठेकेदार ने मुख्य गली में 50 फुट के टुकड़े का निर्माण अधूरा छोड़ रखा है। यह समस्या कई माह में बनी हुई है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। गली में पहले सीवर का पानी भरा रहता था। अब अधूरे निर्माण के चलते बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है। अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान अनिल, सुनील, कमल, राजू सैनी, राजमल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें