फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर हमारा लक्ष्य स्पष्ट है तो हमें सफलता अवश्य मिलेगी : कुलपति

Fri, 26 Jul 2024 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुलपति प्रो. सुदेश ने वीरवार को नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारा लक्ष्य स्पष्ट है तो हमें सफलता अवश्य मिलेगी। साधनों के अभाव में उन्नति कभी नहीं रुकती।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सुदेश ने छात्राओं का आह्वान किया कि वह आधुनिकता के फेर में पड़कर अपनी मूल परंपरा को ना भूलें। इसके साथ ही उन्होंने गुरुकुल परिसर में पौधरोपण भी किया। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर प्राचार्य सुमिता सिंह ने पुष्प गुच्छ व पौधा भेंट कर कुलपति का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नवीनीकरण कार्यों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नए आरओ सहित वाटर कूलर, आधुनिक सीसीटीवी प्रणाली, टाइल वर्क के अलावा दिव्यांग छात्राओं के सुगम आवागमन के लिए रैंप का निर्माण शामिल है। इसके बाद कुलपति प्रो सुदेश ने विश्वविद्यालय के हॉस्टल नंबर-10 मीराबाई छात्रावास के नवीनीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया। कुलपति प्रो. सुदेश ने योग क्लब नमस्ते योग का उद्घाटन किया। यह योग क्लब महिला विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहयोग में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में चलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. रवि भूषण, डॉ. सुमन दलाल, विकास दहिया, नरेश, रेखा, खेल प्रभारी डॉ. संजीत मलिक, योग प्रशिक्षक डॉ. कुलदीप सिंह व मनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें