सोनीपत के गांव जखौली में जनसभा के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत करते
सोनीपत। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार से देश के लोगों का मोह भंग हो चुका है और इन लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल है , अपनी संभावित हार को सामने देख भाजपा के सभी नेता बौखला गए हैं।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देर शाम गांव जाखौली में जनसभा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सहित सभी भाजपा नेता महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों के बजाय मंदिर-मस्जिद, हिंदू, मुसलमान की बातें करके जनता का ध्यान भटकाने में लगे हैं। रैलियों में भारत, पाकिस्तान की बात करके देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। जनता भाजपा नेताओं की इन बातों में नहीं आएगी और असल मुद्दों को ध्यान में रखते हुए भाजपा की वादाखिलाफी का जवाब वोट की चोट से देगी। इस दौरान बिजेंद्र आंतिल, जसपाल खेवड़ा, संजय आंतिल, जयभगवान आंतिल, प्रताप, सतपाल चौहान, संजय चौहान, अनिल गौड़, सुनील कटारिया,महावीर बंजारा भी मौजूद रहे।