फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकानदार के बेटे योगराज ने 99.6 फीसदी अंक लेकर टॉप सूची में दर्ज करवाया नाम

Mon, 13 May 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
योगराज।
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संचालित 10वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम में जिले के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। गोहाना के गांव भावड़ निवासी दुकानदार के पुत्र योगराज ने 99.6 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉपर लिस्ट में नाम दर्ज करवाया है। वहीं स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गांव हसनपुर निवासी श्रेया ने 99 फीसदी तो मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मीना ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

जिले की टॉपर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने वाले विद्यार्थियों में कोई इंजीनियर तो कोई डॉक्टर बनकर जन सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए मेधावियों ने अपना लक्ष्य निर्धारित कर अभी से तैयारी करनी भी शुरू कर दी है। अपने बच्चों के शानदार परिणाम को देख परिजन भी फूले नहीं समा रहे है। रविवार को जारी किए गए परीक्षा परिणाम को जानने के बाद परिजनों ने मिठाई खिलाकर बच्चों को बधाई दी। टॉप लिस्ट में नाम दर्ज करवाने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूल में जो पढ़ाया, उसकी घर पर आकर दोहराई की और जो समझ नहीं आया, अगले दिन स्कूल में अध्यापकों के पास जाकर समझा।
स्कूल में टॉपर रहे योगराज बनना चाहते हैं इंजीनियर
गोहाना। गांव भावड़ स्थित विद्या सागर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र योगराज ने 10वीं परीक्षा में 99.6 फीसदी अंक लेकर विद्यालय में टॉप किया है। जींद के सिरसा खेड़ी निवासी योगराज का सपना आईआईटी से जेईई मेन पास कर इंजीनियर बनना है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है और रोजाना कक्षा के अलावा चार घंटे तक पढ़ाई करते हैं। योगराज ने बताया कि उनके पिता मुनीराम, माता संतोष व अध्यापकों ने पूरा सहयोग किया है। टॉपर आने का लक्ष्य लेकर रोजाना तड़के 3 बजे उठकर पढ़ाई करने लग जाते थे। स्कूल में जो पढ़ाते, उसकी घर पर आकर तैयारी करते थे। रात 9 बजे तक सो जाते थे। योगराज ने बताया कि वह 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में नोन मेडिकल लेकर भावड़ के स्कूल में ही पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि रोजाना का काम रोजाना करें, अगले दिन पर ना टालें।
विज्ञापन

दुकान पर पिता का करते थे सहयोग
योगराज पढ़ाई के साथ ही रोजाना दुकानदार पिता के पास जाकर किराना की दुकान पर एक घंटे सहयोग भी करवाते थे। सुबह छह से सात बजे तक दुकान पर जाकर काम कराते। उसके बाद स्कूल चले जाते थे। वापस आकर फिर पढ़ाई में जुट जाते थे। योगराज ने बताया कि उनकी बड़ी बहन ऋतु बीएससी के तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है।
-
हेड कांस्टेबल की लाडली ने प्राप्त किए 99 फीसदी अंक
सोनीपत। गांव हसनपुर निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अशोक आंतिल की लाडली श्रेया ने 99 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। श्रेया शहर के एचके वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रही है। पिता अशोक ने बताया कि श्रेया ने सेल्फ स्टडी से यह सफलता प्राप्त की है। कक्षा में जो भी पढ़ाया जाता, उसे घर पर आकर दोहराई करती थी। श्रेया ने बताया कि परीक्षा की तैयारी करवाने में मां सावित्री देवी व भाई रजत काफी योगदान रहा। मां घर पर उन्हें पढ़ाती थी। श्रेया का सपना इंजीनियर बनना है। जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पिता अशोक और गृहिणी मां सावित्री देवी ने लाडली की सफलता पर मिठाई खिलाकर बधाई दी।

डॉक्टर बनना है मीना का सपना
सोनीपत। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा देवडू रोड स्थित शिव कालोनी निवासी मीना ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन किया है। मीना ने बताया कि जैसी तैयारी की थी, उसके अनुसार ही अंक प्राप्त हुए हैं। स्कूल में जो पढ़ाया जाता था, उसे घर आकर दोहराती थी, कभी ट्यूशन नहीं लिया। जो समझ नहीं आता, अगले दिन स्कूल जाकर समझती थी। घर पर मोबाइल का सहारा लेकर विषय समझने का प्रयास करती थी। जिसका काफी फायदा मिला। मीना का सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना पड़ा है। दुकानदार पिता सुरेंद्र व गृहिणी माता गीता रानी बेटी की सफलता पर बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि लाडली के सपनों को उड़ान देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन

योगराज।

योगराज।

योगराज।

योगराज।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें