फोटो 31- पंचायत के दौरान मौजूद आहुलाना बाहरा के पदाधिकारी। संवाद
गोहाना। बरोदा रोड स्थित मोर चौक के निकट आहुलाना बारहा के प्रमुख लोगों ने पंचायत की। पंचायत में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का समर्थन किया। न्यायालय से मांग की कि समलैंगिक विवाह को मान्यता न दी जाए। पंचायत में 21 लोगों की कमेटी गठित की गई है, जो इन मुद्दों को लेकर जरूरत पड़ने पर आगामी रणनीति बनाएगी।
बारहा के अध्यक्ष मलिक राज मलिक ने कहा कि बारहा के लोग जल्द पूर्व राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उसने बातचीत के बाद आगामी रणनीति बनाई जाएगी। हरज्ञान रुखी, रिछपाल मलिक, रामफल, संतलाल ने कहा कि सरकार पूर्व राज्यपाल को बिना परेशान किए उन द्वारा कही गई बातों की निष्पक्ष जांच कराए। लोगों ने मांग की है कि समलैंगिक विवाह को मान्यता न दी जाए। समलैंगिक विवाह से समाज में कुरीतियां अधिक बढ़ जाएंगी। कमेटी में बारहा के अध्यक्ष मलिक राज मलिक, जयभगवान, रिछपाल मलिक, हरज्ञान मलिक, रणधीर सिंह, स्वरूप सिंह, जयपाल मलिक, राज सिंह, जोरा सिंह, डॉ. जिले सिंह मलिक, बलवान सिंह, संजय, नरेश, जसबीर, रणबीर, हरिराम, मास्टर उमेद और अन्य को शामिल किया गया। यह कमेटी जरूरत के हिसाब से रणनीति बनाएगी।
फोटो 31- पंचायत के दौरान मौजूद आहुलाना बाहरा के पदाधिकारी। संवाद