संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा की धरती से शुक्रवार को हरित परिवहन की नई यात्रा की शुरुआत हुई है। हाइड्रोजन ट्रेन के सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंचने पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नेतृत्व में जिले के लोगों ने स्वागत किया। वहीं पहली हाइड्रोजन ट्रेन के स्वागत में मोहाना स्टेशन पर एसडीएम प्रवेश कादियान के नेतृत्व में हवन किया गया।
सोनीपत रेलवे जंक्शन पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज का दिन हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की हाइड्रोजन ईंधन से संचालित पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को हरित परिवहन के नए युग में प्रवेश कराया है।
हाइड्रोजन ट्रेन अत्याधुनिक फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है। यह तकनीक पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्ष 1853 में भारत की पहली रेल मुंबई के बोरीबंदर से ठाणे के बीच चली थी और आज वर्ष 2026 में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा की धरती से संचालित होकर एक नया इतिहास रच रही है।
यह उपलब्धि स्वदेशी वैज्ञानिक क्षमता, तकनीकी विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगी। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। भारत को स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था की दिशा में नई पहचान दिलाएगी। हाइड्रोजन ट्रेन पहले चार देशों में ही चल रही थी, अब पांचवां देश हिंदुस्तान बन गया है।
इंसेट
35 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची हाइड्रोजन ट्रेन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन के मौके पर हाइड्रोजन ट्रेन में पहुंचने का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया था। पहले ही दिन हाइड्रोजन ट्रेन निर्धारित समय से 35 मिनट देरी से सोनीपत पहुंची। ट्रेन में सैकड़ों विद्यार्थियाें ने ऐतिहासिक यात्रा का आनंद लिया। इस दौरान विधायक निखिल मदान, कृष्णा गहलावत, देवेंद्र कादियान, मेयर राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक, माई राम कौशिक भाजपा जिलाध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज, बिजेंद्र मलिक, दिनेश अत्री, नीरज आत्रेय भी उपस्थित रहे।
फोटो: सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची हाइड्रोजन ट्रेन का स्वागत करते विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्