फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोगों ने टूटा खंभा हटाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विशाल नगर में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि करीब एक माह से एसडीओ और एक्सईएन से शिकायत करने के बावजूद तार बदलने, केबल बिछाने और टूटा बिजली खंभा बदलने की मांग पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी कृष्ण कुमार, नरेंद्र, भानेराम, सतनारायण और संजय कुमार ने बताया कि बिजली निगम ने कई वर्ष पहले क्षेत्र में तार बिछाकर घरेलू कनेक्शन दिए थे। अब तार पुराने होने के कारण बार-बार जल जाते हैं जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। उनका कहना है कि शॉर्ट सर्किट की घटनाओं से जान-माल का खतरा बना रहता है ।
उन्होंने बताया कि गली नंबर-8 में टूटा बिजली खंभा लंबे समय से हादसे का कारण बना हुआ है। खंभे को एंगल लगाकर अस्थायी सहारा दिया गया है।
विशाल नगर की बिजली संबंधी शिकायत का मामला संज्ञान में नहीं है। दो दिन पहले ही एसई का पदभार संभाला है। फिर भी अगर किसी अधिकारी को पहले शिकायत दी गई है, तो इस पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। मनिंद्र कादियान, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें