फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसी चलाने को लोड नहीं बढ़वा रहे लोग

Sat, 01 Jun 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। भीषण गर्मी में एसी और कूलर की मांग बढ़ गई है। बाजारों में इनकी जमकर खरीदारी हो रही है। लोग एसी व कूलर तो चला रहे हैं, लेकिन घरों में बिजली का लोड नहीं बढ़वा रहे हैं। जिसका सीधा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। बिजली निगम ने लोड के अनुसार व्यवस्था की है। लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर जलने के साथ केबल भी ओवरहीट होकर ब्लास्ट हो रही है। बिजली निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन

गर्मी की तपिश के साथ बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। बिजली के बार-बार लग रहे अघोषित कटों की वजह से लोग परेशान हैं। रोजाना लाइट ट्रिपिंग, फ्यूज उड़ने व ट्रांसफार्मर जलने की 600 से ज्यादा शिकायत आ रही हैं। लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर व केबल जल रही है। वहीं सब स्टेशन में भी गर्मी के कारण सिस्टम ओवर हिट हो रहा है। यहां पर कूलर आदि की व्यवस्था करके सिस्टम को नियंत्रित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जब तक बारिश नहीं होती है, तब तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे।
खरखौदा क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती
खरखौदा क्षेत्र में गर्मी में बिजली कटौती लगातार की जा रही है। बिजली के अघोषित कट लोगों को परेशानी में डाल रहे हैं। 132 केवी सब स्टेशन पर लोड बढ़ते ही शहर के किसी न किसी हिस्से की बिजली को काट दिया जाता है। इसके बाद इस हिस्से की बिजली को तभी बहाल किया जाता है जब किसी दूसरे हिस्से में बिजली का कट लगाया जाता है। ऐसे में लगातार क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंखे, कूलर और एसी ही गर्मी से बचाव का एकमात्र सहारा हैं, लेकिन कट लगने पर यह सभी बिजली उपकरण शोपीस बन जाते हैं।
विज्ञापन


- रोजाना 1.40 करोड़ यूनिट से ज्यादा खपत
चार दिन से रोजाना जिले में 1.40 करोड़ यूनिट से ज्यादा बिजली खपत हो रही है। 27 मई को 1.42 करोड़ यूनिट, 28 मई को 1.48 करोड़ यूनिट, 29 मई को 1.47 करोड़ और 30 मई को भी 1.47 करोड़ यूनिट खपत की गई। बिजली निगम की तरफ से गोहाना क्षेत्र में 80 किलोमीटर तार बदलें जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार 95 एमएम से बदलकर 125 एमएम के तार बिछाए जाएंगे। शहर के मुख्य बाजार, अधिक लोड वाले क्षेत्र में तार बदले जाएंगे।



वर्जन
वर्तमान समय में एसी चलने से बिजली की खपत बढ़ गई है। इसकी वजह से ओवरहीट होने से ट्रांसफार्मर व तार में आग लग रही है। साथ ही बिजली लाइनों की मरम्मत लगातार की जा रही है।-जीआर तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें