फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विशेष शिविर में पेंशनधारकों ने करवाई दस्तावेजों की जांच

Thu, 20 Mar 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26- सोनीपत के वार्ड-5 स्थित बाबा धाम मंदिर के पीछे सामुदायिक केंद्र में लगाए गए शिविर में
विज्ञापन
सोनीपत। प्रशासन की ओर नगर निगम क्षेत्र में पेंशन दस्तावेजों की जांच करवाने से वंचित रहने वाले पेंशनधारकों के लिए दोबारा वार्ड अनुसार विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। बुधवार को वार्ड-5 स्थित बाबा धाम मंदिर के पीछे सामुदायिक केंद्र में शिविर लगाया गया। इसमें वार्ड 1, 2 व 5 के कुल 48 पेंशनधारकों ने अपने दस्तावेजों की जांच करवाई।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से गठित स्वास्थ्य, नगर निगम व समाज कल्याण विभाग से अधिकारियों की टीम ने पेंशन लाभार्थियों के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच की। नगर निगम से क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि शिविर में कर्मचारियों के सहयोग से सभी पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच पूरी करवाई गई। शिविर में पेंशन पात्र लोगों के आयु प्रमाण को लेकर जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल प्रमाणपत्र के साथ मतदाता पहचान पत्र व आधार कार्ड की जांच की गई। जिनका रिकॉर्ड के साथ मिलान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ पेंशनधारक जानकारी के अभाव में शिविर में नहीं पहुंच पा रहे हैं। कर्मचारियों को फोन करके पेंशनधारकों को दस्तावेज जांच के लिए बुलाना पड़ रहा है। ऐसे पेंशनधारक जो अपने दस्तावेज की जांच करवाने से वंचित रह गए हैं, वह शिविर में आकर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं। वीरवार को सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में वार्ड-3 व 4 के पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच के लिए शिविर लगाया जाएगा।

फोटो 26- सोनीपत के वार्ड-5 स्थित बाबा धाम मंदिर के पीछे सामुदायिक केंद्र में लगाए गए शिविर में

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें