पेन डाउन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा में सोनीपत के खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ एमबीबीएस की छात्राओं की पेन डाउन हड़ताल दूसरे दिन जारी रही। छात्राओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शनिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक हड़ताल के दौरान दो घंटे ओपीडी प्रभावित रही।
हालांकि बीपीएस मेडिकल कॉलेज के निदेशक की सख्ती पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने हड़ताल के दौरान कमान संभाले रखी। शनिवार होने के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही। छात्राओं ने चिकित्सकों के कक्ष के बाहर खड़े होकर इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से हड़ताल के लिए समर्थन मांगा।
बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में एमबीबीएस की छात्राओं ने शनिवार को भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में पेन डाउन हड़ताल के दूसरे दिन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्राओं ने सुबह 10 से 12 बजे तक हड़ताल जारी रख मरीजों से समर्थन की मांग की। हड़ताल के दौरान ओपीडी करीब 1 घंटे प्रभावित रही।
जिससे इलाज करवाने आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के बाद ओपीडी सुचारू रूप से चलती रही। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के निदेशक की सख्ती के चलते वरिष्ठ चिकित्सकों ने हड़ताल के दौरान मरीजों का इलाज करना जारी रखा, लेकिन एमबीबीएस की छात्राओं ने हार नहीं मानी।
छात्राओं ने चिकित्सकों के कक्ष के बाहर खड़े होकर इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से समर्थन देने की मांग की। वहीं शनिवार होने से खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने के लिए मरीज कम पहुंचे। पेन डाउन के बाद ओपीडी को सुचारू रूप से चलाया गया।