फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क हादसे में राहगीर की मौत, शव को रौंदते रहे वाहन

Sat, 22 Nov 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड पर शीशमहल रेस्तरां के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में राहगीर की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए थे। कई गाड़ियां उनको रौंदती रहीं जिससे शव बुरी तरह से कुचला गया। इससे राहगीर की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

लड़सौली गांव के प्रेमानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिपली खेडा मीशो कंपनी में काम करते हैं। वह वीरवार शाम को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद चाय पीने के लिए टोल पर रुके थे। इस दौरान उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति का शव जीटी रोड पर पड़ा देखा। व्यक्ति का शव बुरी तरह से वाहनों से कुचला हुआ था जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी इसी तरह की एक घटना में महिला की मौत हो गई थी। महिला के शव को वाहन रौंदते रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें