फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गेहूं उठान कम होने से भुगतान भी अटका

Fri, 18 Apr 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05. सोनीपत के गांव सनपेड़ा में खरीद केंद्र के पास खेत में ट्राली से गेहूं उतारते मजदूर। सं - फोटो : mathura
विज्ञापन
सोनीपत। मंडियों में हालात खराब हो रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी के कारण गेहूं के ढेर लग रहे हैं। खरीद एजेंसियों की तरफ से समय पर खरीद नहीं की जा रही है। मंडी और खरीद केंद्रों में गेहूं के उठान को लेकर हालात खराब हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के खरीद केंद्रों में जगह नहीं होने की वजह से गेहूं को खेतों में उतारन पड़ रहा है। मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से संबंधित खरीद एजेंसियों को नोटिस जारी होने के बावजूद उठान में तेजी नहीं आई है।
विज्ञापन

मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक 2239110 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जबकि 1601460 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया है। मंडियों व खरीद केंद्रों से अभी भी 637650 क्विंटल गेहूं का उठान होना बाकी है। मंडियों में 1275300 बैग उठान के इंतजार में रखे हुए हैं। कई खरीद केंद्रों में गेहूं डालने की जगह नहीं बची है। ऐसी स्थिति में सनपेड़ा, फरमाणा, मोहाना व अन्य खरीद केंद्रों में बनी हुई है। खरीद केंद्रों के पास खेतों में किसानों की फसलें उतरवाई जा रही हैं। मौसम विभाग ने हाल ही में बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से एजेंसियों को गेहूं का उठान करने के निर्देश देने के बावजूद समुचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
चार एकड़ में बना खरीद केंद्र गेहूं की ढेरियों से भरा

गांव सनपेड़ा में करीब चार एकड़ में फैला खरीद केंद्र गेहूं से भरी बोरियों और ढेरियों से भर चुका है। इसके अलावा आसपास छह एकड़ जमीन पर गेहूं के बोरे रखे हुए हैं। गेहूं के बोरों का उठान कम होने के कारण आढ़तियों व किसानों को चिंता सता रही है। जब तक खरीद केंद्र से लेकर गेहूं गोदाम तक नहीं जाएगा, तब तक खरीद एजेंसी की ओर से किसानों के बैंक खाते में भुगतान नहीं किया जा रहा। सरकार की ओर से 72 घंटे के अंदर उठान व भुगतान का दावा किया जा रहा है। लेकिन धरातल पर सरकारी दावे हवा हो रहे हैं। आढ़तियों का कहना है कि मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है, अगर बारिश हुई तो खुले में पड़ा गेहूं भीग जाएगा।
विज्ञापन

फरमाणा ने हैफेड ने सिर्फ एक दिन खरीदा गेहूं,
खरखौदा। फरमाणा के केंद्र में गेहूं की खरीद नहीं होने के कारण आढ़तियों और किसानों को परेशानी हो रही है। फरमाणा खरीद केंद्र में अब तक सिर्फ एक ही दिन खरीद की गई है, जिससे इस केंद्र पर गेहूं के ढेर लगे हैं। आढ़तियों व किसानों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। इस खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद करने के लिए तीन एजेंसियों हैफेड, खाद्य आपूर्ति विभाग व हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन को शेयर बांट रखा है, जिसमें एक दिन हैफेड की तरफ से 56 हजार बैग की खरीद हुई है। इसके चलते खरीद केंद्र पर गेहूं का ढेर लगा हुआ है। मंडी प्रधान विनोद, संतराम गहलावत, जयकरण व धर्मबीर नंबरदार का कहना है कि केंद्र पर सिर्फ एक दिन खरीद हुई है, जबकि हाल समय में दो से ढाई लाख बैग के बराबर गेहूं खरीद केंद्र पर पड़ा हुआ है।
फरमाणा खरीद केंद्र पर 56 हजार बैग खरीदे गए हैं। दो एजेंसियां खरीद करने के लिए नहीं आई हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगले निर्धारित दिनों पर आकर समय पर खरीद करने के भी निर्देश एजेंसियों को दिए गए हैं, जिससे गेहूं की खरीद को सुनिश्चित करवाया जा सके। -सुरेश खोखर, सचिव, मार्केट कमेटी, खरखौदा।

फोटो 05. सोनीपत के गांव सनपेड़ा में खरीद केंद्र के पास खेत में ट्राली से गेहूं उतारते मजदूर। सं- फोटो : mathura

फोटो 05. सोनीपत के गांव सनपेड़ा में खरीद केंद्र के पास खेत में ट्राली से गेहूं उतारते मजदूर। सं- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें