फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएगी पायल

Sun, 19 Jan 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य दया - फोटो : mathura
विज्ञापन
खरखौदा। प्रताप सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा पायल अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। नृत्य प्रतियोगिता के लिए पायल का चयन गुजरात में आयोजित हुई राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर किया गया है। प्राचार्य दया दहिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता जून में नेपाल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए पायल कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय पहुंचने पर पायल का स्वागत किया गया। इस दौरान अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, डॉ. दीपिका व रेखा सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें