फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पटवारियों का अरेस्ट वारंट को छाेड़ अन्य सम्मन लेने से इंकार, 5511 इंतकाल लंबित

Fri, 19 Jan 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय में हड़ताल के दौरान धरना स्थल पर नारेबाजी करते पटवारी व कानूनगो। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सरकार से वार्ता न होने चलते पटवारियों व कानूनगो में रोष है। उन्होंने अरेस्ट वारंट को छोड़कर अन्य सम्मन लेने से इनकार किया है। पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल का असर आमजन पर पड़ रहा है। जिसके चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की रजिस्ट्री रुकी हुई है और 5511 इंतकाल लंबित होने से लोग पटवारियों के पास चक्कर काट रहे हैं। पटवारियों के काम से मना करने पर लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण रोजाना 18 करोड़ के राजस्व को नुकसान हो रहा है। तहसील परिसरों में कन्वेंस डीड व ट्रांसफर डीड की 137 रजिस्ट्री हो सकी।
विज्ञापन

दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिले में 79 पटवारी व 20 कानूनगो हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से राजस्व विभाग के काम प्रभावित हो रहे हैं। जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि लघु सचिवालय में 3 जनवरी से सभी पटवारी व कानूनगो धरने पर बैठे हुए हैं। सरकार की ओर से पे-ग्रेड बढ़वाने समेत अन्य मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पटवारियों व कानूनगो ने अरेस्ट वारंट को छोड़ सिविल कोर्ट, डीसी कोर्ट, डीआरओ कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट, एसडीएम कोर्ट व मंडलायुक्त कोर्ट के सम्मन नहीं किए जा रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार राजस्व विभाग के कर्मचारियों की सुनवाई करें। साथ ही 4 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ हुई बैठक के दौरान जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उनको लागू किया जाए।
रजिस्ट्री प्रक्रिया जारी, 46 हजार फाइलें अटकी

कानूनगो व पटवारियों की हड़ताल के चलते तहसील परिसरों में रजिस्ट्री प्रक्रिया जारी रही। पहले रोजाना 300 रजिस्ट्री हो जाती थी और वीरवार को कन्वेंस डीड व ट्रांसफर डीड की 137 रजिस्ट्री हो सकी। राजस्व विभाग में करीब 46 हजार फाइलें लंबित है। इंतकाल, फर्द, वसीयतनामा, नक्शे, जाति, आय, रिहायशी व अन्य तरह के प्रमाणपत्र नहीं बन पाए। इसके अलावा जमीन पैमाइश, भूमि रिकॉर्ड, फसलों का सत्यापन आदि के कार्य नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील रजिस्ट्री हुई

सोनीपत 49

खरखौदा 21

गोहाना 17

गन्नौर 4

राई 46

खानपुर कलां -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें