एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथ पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी अजय राणा ने इंतकाल के काम के बदले पांच हजार रुपये की मांग की थी।
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथ पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को हैबिटेट क्लब स्थित पटवारखाने में हुई। पटवारी अजय राणा ने इंतकाल के काम के बदले पांच हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
कबीरपुर क्षेत्र में दो प्लॉटों का इंतकाल दर्ज कराने के लिए शिकायतकर्ता काफी समय से पटवारखाने के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि इस काम को पूरा करने के लिए गांव पुट्ठी निवासी अजय राणा ने पांच हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत की मांग करने पर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया।
योजना के तहत शिकायतकर्ता को आरोपी पटवारी को पैसे देने भेजा गया। जैसे ही पटवारी ने पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि ली। एसीबी टीम ने तुरंत छापा डालकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।