फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मौसम में बदलाव के चलते बढ़ रहे खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम में आए परिर्वतन से सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 300 से ज्यादा वायरल बुखार, सर्दी व जुकाम से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। चिकित्सकों की ओर से मरीजों को उपचार के साथ उन्हें एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर आ चुका है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के बदलते मिजाज ने अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। प्रतिदिन ओपीडी में इलाज कराने वालों की भीड़ देखी जा सकती है। इनमें बच्चों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। इस समय सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, जुकाम, खांसी के आ रहे हैं। चिकित्सक मरीज बढ़ने का मुख्य कारण मौसम में हो रहे परिवर्तन को मान रहे हैं। साथ ही इस मौसम में दूषित पानी पीने से भी बीमारियां बढ़ रही हैं।
सावधानी बरतने की जरूरत
फिजिशियन डॉ. राकेश फोगाट ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ ही मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। बुखार, जुकाम-खांसी के मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाए तो मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है। इसके साथ ही मरीजों को सलाह दी जा रही है कि बुखार से बचने के लिए मच्छरों से बचे और घर और आसपास सफाई रखें, जिससे मच्छर न पनपें।
विज्ञापन




छोटे बच्चों व नवजात का रखें विशेष ध्यान

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अलंकृता गेरा ने बताया कि दिन में तो मौसम गर्म होता है, लेकिन सुबह और रात में पहनावे पर ध्यान रखना चाहिए। साथ ही ठंडी चीजों से परहेज रखें। शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन हो सकता है। कोल्ड डायरिया के भी शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें