फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवि की मेरिट सूची में पांच छात्राओं ने बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
साेनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की पांच छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में जगह बनाई है। महाविद्यालय के बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा वंशिका ने तीसरा स्थान व प्रियांशु ने 20 वां स्थान प्राप्त किया। छठे सेमेस्टर की छात्रा दीपिका ने नौवां स्थान, एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा आरती ने आठवां स्थान व पूर्णिमा ने 20वां स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संतोष राठी ने महाविद्यालय पहुंचने पर छात्राओं का स्वागत किया। टीकाराम समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिकाएं मोनिका, निशा, सुमन, आशा, सीमा, मीनाक्षी, सोनिया व मनीषा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें