फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नशामुक्ति केंद्र में मरीज मिले न पूरी व्यवस्था

Tue, 22 Apr 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण करते एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
खरखौदा। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने उपमंडल खरखौदा के नशामुक्ति केंद्रों की स्थिति जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाली खामियां सामने आईं। गांव फिरोजपुर बांगर व झिंझौली में संचालित नशामुक्ति केंद्र बंद मिले, जबकि निजामपुर स्थित केंद्र में खामियां मिलीं। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर के साथ तहसीलदार मनोज कुमार व एसएमओ डॉ. गौरव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों को जांच के दौरान निजामपुर केंद्र में न तो कोई डॉक्टर मिला और न ही सुरक्षाकर्मी। आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था थी। केंद्र में मरीजों की देखरेख व इलाज के लिए प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आई। खराब व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने संचालकों को फटकार लगाई। साथ ही केंद्रों की व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से सुधारने के निर्देश दिए। एसडीएम ने चेताया कि यदि दोबारा निरीक्षण में खामियां पाई गईं तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
खरखौदा शहर में स्थित नशामुक्ति केंद्र में कोई मरीज नहीं था। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि इन केंद्रों की नियमित निगरानी की जाए। सुनिश्चित किया जाए कि नशामुक्ति केंद्र अपने उद्देश्य के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज की दिशा में यदि ऐसे केंद्र लापरवाही बरतेंगे तो इसका समाज पर असर पड़ेगा। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने कहा कि नशे से मुक्ति दिलाने वाले केंद्रों का खुद अस्वस्थ होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जल्द सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें