फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यात्रियों को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया

Thu, 06 Mar 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ यात्रियों को जागरूक करते जीआरपी पुलिस इंचार्ज विक्रम  श - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही यात्रियों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन

इस दौरान सभी को नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। जीआरपी चौकी इंचार्ज विक्रम श्योराण ने यात्रियों को बताया कि तकनीकी युग में हर व्यक्ति मोबाइल व कंप्यूटर से जुड़ा है। नौकरी व पढ़ाई भी मोबाइल व कंप्यूटर जैसे संसाधनों से जुड़ गए हैं। इंटरनेट की दुनिया में साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। साइबर अपराधी मेल या मोबाइल पर मैसेज भेजकर लोगों से लिंक को ओपन करने का आग्रह करते हैं। बाद में उन्हें झांसे में लेकर लिंक के माध्यम से मोबाइल को हैक कर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। मोबाइल पर आने वाला कोई भी ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। किसी अनजान फोन कॉल को न उठाएं, अंजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी निजी जानकारी साझा न करें। अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड भी किसी को नहीं बताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें