फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन एक घंटा, पश्चिम एक्सप्रेस सवा घंटे खड़ी रही

विज्ञापन
इंजन की पावर सप्लाई फेल होने के कारण गन्नौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर व राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार दोपहर दिल्ली की ओर से जा रहे इंजन की अचानक पावर फेल हो गई, जिस कारण करीब डेढ़ घंटा ट्रैक बाधित रहा। इस कारण दोपहर करीब ढाई बजे अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। गन्नौर रेलवे स्टेशन पर अमृतसर से बांद्रा जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस (02926) को सवा घंटे, कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (04452) को एक घंटे तक खड़ा करना पड़ा। दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों को भी अलग-अलग जगहों पर रोकना पड़ा। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

राजपुरा माइनर के पास इंजन की पावर फेल होने की सूचना मिलने के बाद रेलवे कर्र्मचारी मौके पर पहुंचे और पश्चिम एक्सप्रेस के इंजन को अलग करने के बाद उसकी मदद से खराब इंजन को राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारु हुआ।
सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली की तरफ जा रहे एक इंजन की गन्नौर व राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच राजपुरा माइनर के पास अचानक पावर सप्लाई फेल हो गई। जिस वजह से दिल्ली की तरफ जितनी भी ट्रेन गुजरनी थी, उन ट्रेनों के पहिए थम गए। कुरूक्षेत्र से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन (04452) को गन्नौर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। अमृतसर से बांद्रा जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन को भी गन्नौर रेलवे स्टेशन पर सबवे ट्रैक पर रोकना पड़ा। इसके अलावा अन्य स्टेशनों पर भी ट्रेनों को रोक दिया गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे की टीम टीम आनन फानन में गन्नौर स्टेशन पर पहुंची और पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन को अलग कर उसे खराब इंजन के साथ जोड़ने के बाद उसे राजलूगढ़ी के रेलवे स्टेशन तक पहुंचा गया। तब जाकर अंबाला-दिल्ली ट्रैक क्लीयर हुआ और ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। बाद में पश्चिम एक्सप्रेस के इंजन को फिर से ट्रेन के साथ जोड़कर चलाया गया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाधित रहा ट्रैक
दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली जा रहे इंजन की पावर सप्लाई फेल हो गई थी। ढाई बजे के बाद से अंबाला-दिल्ली ट्रैक बाधित हो गया था। दोपहर करीब बाद तीन बजे पैसेंजर ट्रेन गन्नौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जिसे वहीं रोककर खड़ा करना पड़ा। इसके कुछ देर बाद पश्चिम एक्सप्रेस गन्नौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जिसे सब-वे ट्रैक पर रोकना पड़ा। करीब सवा चार बजे खराब इंजन को राजलूगढ़ी स्टेशन पर पहुंचाया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु हुआ।
यह बोले यात्री
मैं पश्चिम एक्सप्रेस में सवार होकर पानीपत से सूरत जा रहा था। रेलगाड़ी को बिना किसी सूचना के गन्नौर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। करीब एक घंटे सेे रेलवे स्टेशन पर गाड़ी के चलने के इंतजार में खड़ा हूं। यात्रियों को अनाउंसमेंट करके ट्रेन रोके जाने की भी सूचना नहीं दी जा रही है और न ही स्टेशन पर पीने के पानी की व्यवस्था है। मजबूरी में यात्रियों को स्टेशन के बाहर से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
- अंसार, रेलयात्री
मैं अपने परिवार के साथ अमृतसर से दिल्ली जा रहा हूं। दिल्ली से बंगलूरू के लिए दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन ट्रेन करीब एक घंटे से गन्नौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। उन्हें अब दिल्ली से बंगलूरू के लिए गाड़ी नहीं मिली तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही गन्नौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होने के कारण की सूचना भी नहीं दी जा रही।
- विजय, रेलयात्री
वर्जन
सोमवार दोपहर दिल्ली की ओर से जा रहे इंजन की राजपुरा माइनर के पास अचानक पावर फेल हो गई थी। इसके कारण अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर डेढ़ घंटे तक ट्रेनों के पहिये थम गए थे। सवा चार बजे के बाद ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

- अरुण कुमार, स्टेशन मास्टर गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें