फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पारुल, नैंसी और सोमवती के सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज

Thu, 18 Sep 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत के खरखौदा ​स्थित कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी के दौरान विभिन्न टैग से नव
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक रोड स्थित कन्या महाविद्यालय में बुधवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बीए, बीसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, बीकाॅम और बी वोकेशनल की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए इंचार्ज डाॅ. किरण सरोहा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने छात्राओं से मर्यादा में रहकर कार्यक्रम का आनंद लेने का आह्वान किया।
फ्रेशर पार्टी में सीनियर छात्राओं ने जूनियर्स का स्वागत किया। इस दौरान कैटवाॅक, समूह नृत्य, एकल नृत्य व प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम करवाए गए। प्रतियोगिता के दौरान बीए की पारुल को मिस फ्रेशर, लकी को मिस चार्मिंग, नेहा को मिस पर्सनालिटी, सलोनी को मिस ब्यूटीफुल और साक्षी को मिस इंटेलिजेंट चुना गया।
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस विभाग से नैंसी मिस फ्रेशर, खुशी मिस ब्यूटीफुल और अपेक्षा मिस टैलेंटेड रहीं। एमएससी कंप्यूटर साइंस में सोमवती मिस फ्रेशर, चित्रा मिस ब्यूटीफुल और शीतल मिस टैलेंटेड चुनी गईं। कॉमर्स से लुभांशी मिस फ्रेशर, खुशी मिस ब्यूटीफुल और तनु मिस इंटेलिजेंट चुनी गईं।
वहीं, वोकेशनल विभाग से साक्षी और मनीषा व होटल मैनेजमेंट विभाग से आरती मिस फ्रेशर बनीं। प्राचार्य डाॅ. तराना नेगी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान डाॅ. पूनम, डाॅ. प्रमिला, डाॅ. नमिता, डाॅ. रमेश, सुमन, राजबीर, डाॅ. अनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें