फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साथी को गोली मार अस्पताल में कराया इलाज, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव राठधना में दो युवकों ने अपने एक साथी को गोली मार दी। उसके बाद वह दोनों खुद ही शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद उसे अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी राहुल व अभिषेक को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव राठधना निवासी रजत गाेली लगने से घायल हो गए। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम अस्पताल में पहुंची तो घायल रजत के साथी उन्हें बिना डिस्चार्ज करवाए ले जा चुके थे। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने जांच करने पर पता लगा था कि गांव राठधना में राकेश के घर में रजत को उसके साथ राहुल व अभिषेक ने अवैध पिस्तौल से गोली मारी है। उसके बाद खुद ही अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इलाज के बाद उसे गुपचुप तरीके से वापस भी ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।


एसीपी की पत्नी के खाते से निकाले 40 हजार रुपये




संवाद न्यूज एजेंसी

गोहाना। साइबर ठगों ने गोहाना पुलिस जोन में मोहाना के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की पत्नी के बैंक खाते से लगभग 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। सदर थाना गोहाना की पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




एसीपी सोमबीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन कुमारी का रोहतक स्थित एचडीएफसी की सनसिटी शाखा में खाता है। उनके खाते से लगातार पैसे कट रहे हैं। गूगल-पे और पेटीएम रिचार्ज के माध्यम से विभिन्न तारीख में लगभग 40 हजार रुपये कट चुके हैं। उन्होंने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई। बैंक अधिकारियों से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्हें शक है कि किसी ने उनकी पत्नी के खाते से लगातार साइबर ठगी करके पैसे अपने खाते में स्थानांतरित किए हैं।



प्रेम, प्रार्थना व प्रभु भक्ति से ही प्रकट होते हैं भगवान : बालयोगी

नोट : शहर में आज से जुड़ी खबर।



फोटो 58 व फोटो 59



संवाद न्यूज एजेंसी



सोनीपत। बड़ा हलवाई हट्टा स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में श्रीराम ज्योतिषपीठ की ओर से श्री रामकथा ज्ञान महायज्ञ का नौवां दिन रहा। अयोध्या से कथा व्यास स्वामी बालयोगी महाराज ने श्रद्धालुओं के साथ श्री रामचरित मानस का पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। मुख्य यजमान के रूप में देवेंद्र वर्मा व सरोज बाला ने शिरकत की।

बालयोगी महाराज ने कहा कि प्रेम, प्रार्थना व प्रभु भक्ति से ही भगवान प्रकट होते हैं। इसके लिए समय, स्थान व स्थिति नहीं, बल्कि समर्पण होना जरूरी चाहिए। श्री रामकथा मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। कथा के पुण्य प्रवाह से श्रद्धालुओं का उद्धार होता है। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, वह समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में प्रधान ओमप्रकाश, सतीश गौतम, पंडित अमित शौनक, टानू कुच्छल, मनोज गर्ग, जगमेंद्र गहलावत, मनीष गर्ग, अमित कुच्छल, मेहताब खत्री, अखिल व मोहन कुच्छल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें