फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी के साथ झगड़ा होने पर परना से गला दबाकर की थी हत्या, साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
मुरथल में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई। गांव मुरथल में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच सामने आया है कि गांव मुरथल में साथी के घर रुके युवक ने ही उसकी परना से गला दबाकर हत्या की थी। गिरफ्तार आरोपी गांव मुरथल का रहने वाला अंकित है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव मुरथल की रहने वाली सरजो देवी ने 11 जनवरी को पुलिस को बताया था कि वह बेटे कुलदीप उर्फ गंजा (31) के साथ रहती है। उसने बताया था कि 10 जनवरी की रात करीब आठ बजे उसका बेटा कुलदीप अपने दोस्त गांव के ही अंकित उर्फ चीकू के साथ नशे की हालत में घर आया था। अंकित उसके बेटे को घर पर छोड़कर बाहर चला गया था। सरजो का आरोप था कि कुछ देर बाद अंकित दोबारा उनके घर आया था और आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसका मोबाइल कुलदीप के पास रह गया है। इस पर उसने दरवाजा खोल दिया था। महिला का आरोप था कि इसके बाद कुलदीप व अंकित फिर से बातचीत करने लगे थे। जिस पर वह जाकर सो गई थी। सुबह उसके बेटे का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। उसने अंकित पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई नरेंद्र की टीम ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि रात को उसकी कुलदीप के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसमें उसने परना से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
युवक की हत्या के मामले में उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने कहासुनी मेें हत्या करने की बात कुबूल की है। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। - सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें