फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पार्सल कर्मियों पर पार्सलों से सामान चोरी का आरोप

Thu, 31 Jul 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। आदर्श नगर स्थित सामान की पार्सल देने वाली कंपनी के तीन कर्मियों पर पार्सलों से सामान चोरी करने का आरोप लगा है। लोगों ने इस संबंध में शिकायत की थी, जिस पर कंपनी के अधिकारियों ने कर्मियों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद मामले का पता लग सका। कंपनी के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर शहर थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


जींद में गांव गलौती निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि वह डिलिवरी करने वाली कंपनी में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। कंपनी ग्राहकों को समय पर उत्पाद की डिलिवरी देती है। गोहाना के आदर्श नगर स्थित कंपनी कार्यालय में शिकायत मिली थी कि पार्सलों से सामान चोरी किया जाता है। कंपनी ने जांच कराई तो रोहित ने बताया कि पूर्व कर्मचारी मोहित से मिलीभगत करके सोनू व दीपक पार्सलों से सामान चोरी करते हैं।
रोहित पर एक एलईडी चोरी का आरोप है। कर्मियों ने कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि कर्मियों ने तीन एलईडी और दो एसी चोरी किए हैं। कर्मियों ने इंद्रगढ़ी, गांव भैंसवाल कलां और आहुलाना के लोगों के पार्सलों से मई में सामान चोरी किया था। सोनू, रोहित व दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें