फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पैरालंपिक कमेटी के प्रधान देवेंद्र झाझरिया ने किया स्वर्ण पदक विजेता धर्मबीर को सम्मानित

Sat, 14 Sep 2024 06:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता धर्मबीर नैन को विशाल नगर स्थित निवास स्थान पर शुक्रवार को भारतीय पैरालंपिक कमेटी के प्रधान देवेंद्र झाझरिया व उप प्रधान एसपी सांगवान ने सम्मानित किया। धर्मबीर नैन ने पुरुष वर्ग की क्लब थ्रो एफ-51 स्पर्धा में 4 सितंबर को स्वर्ण पदक जीता था। भीम अवार्डी धर्मबीर नैन व पैरालंपियन अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा को शॉल व रुपयों की माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


पैरालंपिक में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता एवं भारतीय कमेटी के प्रधान देवेंद्र झाझरिया ने पदक विजेता को सम्मानित करते हुए कहा कि धर्मबीर ने पदक जीतकर हमारा गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह पदक धर्मबीर का नहीं पूरे देश का है। धर्मबीर ने पेरिस में पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। हम शुक्रवार को धर्मबीर को सम्मानित करने आए हैं। वहीं एसपी सांगवान ने बताया कि धर्मबीर नैन ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। साथ ही उन्होंने क्लब थ्रो में देश के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। इससे हमें बेहद खुशी है। देवेंद्र झाझरिया व एसपी सांगवान ने अमित सरोहा व उनकी टीम को भी बधाई दी। स्वर्ण पदक विजेता धर्मबीर नैन ने देवेंद्र व एसपी सांगवान का आभार जताते हुए कहा कि देश के महान खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया ने मुझे घर आकर सम्मानित किया है, मेरे लिए इससे ज्यादा गौरव की बात नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें