फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर लगेंगे विशेष नाके, सादी वर्दी में तैनात रहेंगे जवान

Wed, 06 Jan 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सोनीपत के नेतृत्व में आसपास के जिलों और दिल्ली, यूपी से पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। बैठक के दौरान सभी सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के अलावा संदिग्ध लोगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आसपास के इलाकों के कुख्यात बदमाशों को लेकर भी रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी सोनीपत अभिषेक गर्ग ने कहा कि पुलिस पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। गर्ग ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैदी बढ़ाते हुए अति संवेदनशील व संवेदनशील गांवों एवं बूथों का दौरा किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

इतना ही नहीं चुनाव को भय रहित माहौल में करवाने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ अपने क्षेत्र में संघन जांच अभियान चलाया जाए। इसके लिए पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के बेल जंपर, पैरोल जंपर व उद्धघोषित अपराधियों को पकड़कर जल्द ही अंदर करें, जिससे चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा ना आए।
विज्ञापन


साथ ही लाइसेंसी हथियारों को जल्द से जल्द जमा करवाया जाए। ऐसा नहीं करने वालों से कड़ाई से निपटा जाए। बैठक में डीएसपी बागपत सुधीर त्यागी, एसीपी अलीपुर दिल्ली रविंद्र कुमार, डीएसपी जींद वीरेंद्र कुमार, डीएसपी रोहतक अमित दहिया, डीएसपी समालखा गोरखपाल, डीएसपी प्रदीप कुमार, मुकेश जाखड़, पूजा डाबला एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

यहां लगाए जाएंगे विशेष नाके
बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि बॉर्डर पर विशेष नाके पर लगाए जाएंगे। इसमें खरखौदा-औचंदी बाडज्र, सोनीपत नरेला रोड, सोनीपत-बागपत रोड, यमुना के साथ लगती यूपी की सीमा, सोहटी कुतबगढ रोड, झिंझौली-हरेवली रोड, नाहरी-नरेला रोड, सोनीपत-नरेला रोड, जीटी रोड कुंडली, कुंडली-बख्तावरपुर, दिल्ली, खुमज्पुर-मोवी कला यूपी घाट व प्याउ मनियारी नरेला रोड शामिल किया गया है।

लगेंगे संयुक्त नाके, संपर्क में भी रहेंगे
बैठक में सभी ने साथ लगते जिलों से संपर्क में रहने का भी सहयोग मांगा। विस्तृत चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि बार्डर पर संयुक्त नाके लगाए जाएंगे, ताकि सीमा के दोनों तरफ के बारे में पुलिस अपडेट रहे। विशेष फोक्स दिल्ली और यूपी के नाकों पर रहेगा। शराब माफिया पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए भी रणनीति बनाई गई है। इसके तहत हर नाके पर वाहनों का सघन निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

संदिग्धों पर रखेंगे पैनी नजर
पंचायत चुनाव के दौरान संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए सिविल वर्दी में जवान तैनात किए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो दूसरे जिले की पुलिसकर्मी भी लगाए जाएंगे। दूसरी ओर, वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए भी संयुक्त रूप से अभियान चलाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें