फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकान में घुसकर पंच पर हमला, सरपंच पर आरोप

Mon, 14 Apr 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव लल्हेड़ी खुर्द में शुक्रवार शाम को किराने की दुकान में घुसकर पंच पर 10-15 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पंच राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए गन्नौर अस्पताल ले जाया गया। जहां से परिजन सोनीपत अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों ने उन्हें सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल ने गांव के सरपंच व भतीजे पर हमला करवाने का शक जताया है।
विज्ञापन

पंच राजेश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे तभी हमलावरों ने अचानक आकर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। पड़ोसियों ने उनको बचाया। राजेश ने बताया कि जाते-जाते हमलावर उन्हें सरपंच के खिलाफ दी गई शिकायत वापस न उठाने पर जान से मारने की धमकी दी। बड़ी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
लल्हेड़ी खुर्द ग्राम पंचायत में अनियमितताओं को लेकर गांव के वार्ड 11 के पंच राजेश ने आरटीआई लगाने के साथ ही उपायुक्त को शिकायत दी थी। शिकायत में पंच राजेश ने उपायुक्त से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में जांच कराने की मांग की थी। इस संबंध में पहले भी 2-3 बार आरटीआई दायर की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने पंच राजेश की शिकायत पर सरपंच मेहर सिंह व उसके भतीजे मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -युद्धवीर सिंह, थाना प्रभारी, बड़ी।


मेर ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। जिस समय यह हमला हुआ है मैं गांव में मौजूद भी नहीं था। जांच में शामिल हो कर अपना पक्ष रखेंगे। -मेहर सिंह, सरपंच, गांव लल्हेड़ी खुर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें