फोटो 22- सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित महिला विश्वविद्यालय के आईएचएल की छात्राओं के साथ कुलप
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) राजकीय महिला विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग (आईएचएल) में मंगलवार को पोषण प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी गृह विज्ञान की तृतीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम संयोजक प्रीति धनखड़ एवं रमनी पूर्णिमा ने बताया कि प्रतियोगिता में दो-दो सदस्यों की छह टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. परविंदर कौर एवं डॉ. नूतन ने निभाई। पलक व निशु की टीम ने प्रथम स्थान पाया। हिमांशी व हिमांशी छिक्कारा की टीम ने दूसरा और स्नेहा व पलक की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आईएचएल की प्राचार्य डॉ. वीना ने छात्राओं को पोषक खानपान अपना कर स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. अनीता अटवाल सहित अन्य प्रवक्ता व छात्राएं उपस्थित रहीं।