फोटो 09- सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य गीता व स्टाफ सदस्यों के साथ मौजूद प्
- फोटो : mathura
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में 22 अगस्त से 4 सितंबर तक चल रहे उद्यमिता पखवाड़े के तहत मंगलवार को वाणिज्य विभाग की ओर से आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में पदमिनी ने प्रथम, सोनल ने द्वितीय व सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य गीता के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता का विषय उद्यमिता पर विचार व्यक्त करना रहा। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. निशा व संयोजक डॉ. आशा ने बताया कि इसमें 7 छात्राओं ने भाग लेकर आधुनिक युग की विभिन्न समस्याओं को उजागर कर अपने विचार प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सविता व डॉ. मोनिका ने निभाई। विजेता छात्राओं को प्राचार्य गीता ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका सुमन, सीमा, मीनाक्षी, मनीषा मौजूद रहीं। संवाद