फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जागृति धाम में पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल का अभिनंदन

Mon, 17 Feb 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित जागृति धाम में पद्मश्री डाॅ. संतराम देशवाल व डॉ. राजकला का स - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सोनीपत। जनसेवा जागृति मंच की ओर से सेक्टर-15 स्थित जागृति धाम में पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर डाॅ. संतराम देशवाल के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जागृति धाम के अध्यक्ष मनोहर लाल मेहता, महासचिव रवि ग्रोवर, सह सचिव राम कालरा व अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. संतराम देशवाल व उनकी सहधर्मिणी डॉ. राजकला देशवाल का शॉल, श्रीफल व सुंदर कांड भेंटकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा नेता राजीव जैन ने शॉल ओढ़ाकर, जागृति धाम के कार्यकारिणी सदस्यों व विभिन्न संगठनों की ओर से डॉ. संतराम का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। डॉ. संतराम ने सभी को अपनी मेहनत व संघर्ष की सफलता का सूत्र बताया। कार्यक्रम में महावीर कादियान, प्रोफेसर धर्मवीर, प्रोफेसर ओंकार दहिया, जोगेंद्र दहिया, रामलाल अरोड़ा, प्रभु दयाल, जगदीश अरोड़ा, चंद्रभान बहल, राम मनचंदा, प्रवीण बजाज, नरेंद्र भुटानी, बलराज वधवा व कंवल मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें