फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धान की रोपाई शुरू, 35 हजार हेक्टेयर में होती है धान की खेती

Sun, 16 Jun 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित खेत में धान की रोपाई करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार की पाबंदी के चलते किसान धान की रोपाई के लिए तैयारियों में जुटे हुए थे। मौजूदा समय में किसान खेतों में ट्यूबवेल से ही खेत को धान की रोपाई के लिए तैयार कर रहे हैं। इसमें किसानों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


गोहाना में इस बार 35 हजार हेक्टेयर जमीन पर में धान रोपाई की जानी है। किसानों ने सिंचाई विभाग से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। जिससे वह खेतों में नहरी पानी चला सके। जिन किसानों ने खेतों के लिए बिजली कनेक्शन लिए हुए हैं। बिजली निगम से मांग हैं कि खेतों की आठ घंटे की बिजली लगातार दी जाए।


वर्जन

35 हजार हेक्टेयर मेें धान की रोपाई की जानी है। इसके लिए किसानों को 15 जून के बाद धान की रोपाई करने की अपील की थी। क्षेत्र के किसानों ने विभाग के आदेशों का पालन करते हुए धान की रोपाई तेज कर दी है।-डॉ. राजेंद्र मेहरा, उपमंडल कृषि अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें