फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिले में 2867 एचआईवी मरीज 1141 को दी जा रही पेंशन

Tue, 19 Aug 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को जिलास्तरीय पीएलएचआईवीएस व मातृ मृत्यु समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि जिले में 2867 एचआईवी मरीज हैं। सरकार की ओर से 1141 को 2250 रुपये पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एचआईवी जांच के लिए शिविर, मरीजों को मिलने वाली सुविधा, मातृ मृत्यु दर पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्भवती को सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएं।
प्रत्येक गर्भवती की समय पर जांच की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। समय-समय पर एचआईवी जांच के लिए शिविर लगाए जाएं।
उन्होंने पीएलएचआईवी के मरीजों की समस्या सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि एचआईवी के मरीजों के पेंशन बनाने के लिए शिविर लगाए जाएं।
सिविल सर्जन डाॅ. ज्योत्सना ने बताया कि जिले में सभी गर्भवती का पंजीकरण अनिवार्य है। कम से कम चार एएनसी जांच सभी गर्भवती की होती है। अधिक जोखिम वाली गर्भवती का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसी महिला का 34 सप्ताह के बाद आशा कार्यकर्ता प्रत्येक दिन जांच करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, उप डाॅ. तरुण यादव, डीसीपीओ डाॅ. रितु गिल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें