फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 17 शिकायतों में से अधिकारी एक का मौके पर करा सके समाधान

Tue, 05 Nov 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में लगे समाधान शिविर में शिकायतें सुनते संयुक्त आयुक्त डॉ. नर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शिविर लगा जा रहे हैं। सोमवार को नगर निगम सोनीपत, गोहाना नगर परिषद, खरखौदा, गन्नौर व कुंडली नगरपालिका कार्यालयों में लगाए गए शिविर में 17 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकारी एक शिकायत का ही मौके पर समाधान करवा सके। निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने एक सप्ताह में अन्य शिकायतों का समाधान कराने के निर्देश दिए।

नगर निगम कार्यालय में लगे शिविर में मैप्सको गार्डन सेक्टर-26-27 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने संयुक्त आयुक्त को शिकायत दी। बलवान सिंह दहिया, रणबीर सिंह का कहना था कि बहालगढ़ रोड पर मैप्सको चौक तक सड़क का निर्माण करीब डेढ़ वर्ष पहले किया गया था। अब नगर निगम की अनदेखी के कारण उस पर दोबारा गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने के कारण लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस पर संयुक्त आयुक्त ने लोगों को मौका निरीक्षण करने के बाद उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कार्यालय में 14 अन्य शिकायत दर्ज की गईं। अधिकतर शिकायतें नागरिक प्रॉपर्टी आईडी, गृहकर, जन्म प्रमाणपत्र, पानी निकासी आदि से संबंधित रहीं। उनमें से किसी भी शिकायत का समाधान नहीं किया जा सका। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि गन्नौर नगरपालिका कार्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई। इसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। खरखौदा नपा कार्यालय में भी एक शिकायत दर्ज हुई, जिसका मौके पर ही समाधान किया गया।

फोटो 16: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में लगे समाधान शिविर में शिकायतें सुनते संयुक्त आयुक्त डॉ. नर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें