फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे हुनरमंद : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाकर चमकाना चाहती हैं देश का नाम

Sat, 15 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05 : निकिता पहलवान।
विज्ञापन
सोनीपत। कुश्ती में पदक लाकर देश का नाम रोशन करने के लिए गांव जुआं की निकिता सुबह-शाम जमकर अभ्यास कर रही है। निकिता गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में दो वर्ष से कुश्ती के दांवपेच सीख रही है।
विज्ञापन

निकिता ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले कुश्ती में हाथ आजमाने शुरू किए थे। पसंदीदा पहलवान 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता हिसार की निर्मला देवी हैं। वह उनकी भांति ही देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना चाहती है। निकिता के पिता गांव जुआं में ही स्टूडियो चलाते हैं। प्रशिक्षक कुलदीप मलिक ने बताया कि निकिता बहुत मेहनती व प्रतिभाशाली है।
यह हैं उपलब्धियां
निकिता ने 44 किलो भार वर्ग में इस साल राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता व अंडर 15 आयु वर्ग में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। वह अब राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम चमकाने के लिए आतुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें