फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना में अनाथ और वृद्ध आश्रम का उद्घाटन आज

Sat, 04 Apr 2026 08:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में अनाथ व वृद्ध आश्रम के उद्घाटन से पहले निरीक्षण करते डॉ. स्वामी परमानंद महाराज व सभा
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। जींद रोड पर खंदराई मोड़ के पास जनसेवा संस्थान रोहतक ने लाला कपूर चंद अग्रवाल अनाथ एवं वृद्ध आश्रम का निर्माण पूरा हो चुका है। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बने इस आश्रम का रविवार को उद्घाटन होगा। इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत मुकंद हरि महाराज करेंगे जबकि महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी परमानंद महाराज का विशेष सानिध्य रहेगा।
शनिवार को डॉ. स्वामी परमानंद महाराज आश्रम पहुंचे और उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर संत समागम, यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें 32 से अधिक संत व महात्मा शामिल होंगे।
विज्ञापन

आश्रम में करीब 240 अनाथ बच्चों और वृद्धों के रहने की व्यवस्था की गई है। यहां रहने और खाने की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। मानसिक रूप से कमजोर बच्चों या वयस्कों को भी यहां लाकर उनकी देखभाल और उपचार कराया जाएगा।
उनकी पहचान होने पर उन्हें परिजनों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा। वहीं बेघर वृद्धों को भी यहां आश्रय और सेवा दी जाएगी। जनसेवा संस्थान रोहतक पहले से रोहतक, जींद, चरखी दादरी, पानीपत और बहादुरगढ़ में भी इस तरह के आश्रम चला रहा है।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में लाला कपूर चंद अग्रवाल, आनंद बंसल, रामधारी जिंदल, रजनी विरमानी, सूर्यप्रकाश अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता राम कुमार मित्तल, सुरेंद्र गर्ग, संजीव सिंगल, शिव कुमार गुप्ता और नीरज सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें