फोटो – मुगलपुरा रोड पर भंडारे में प्रसाद वितरित करते हुए। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। मुगलपुरा रोड पर श्री सति भाई साईं दास सेवा दल द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर भंडारा लगाया गया। संगठन के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को कढ़ी और चावल का प्रसाद वितरित किया। संगठन के पदाधिकारी हरीश चुघ ने बताया कि भंडारे का आयोजन टिकाना श्री सति भाई साईं दास कलानौर के गद्दी नशीं महंत भाई रामसुख दास महाराज क प्रेरणा से किया गया। भंडारे में सेंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्षद रमेश परूथी, मोनू चुघ, जुगल किशोर, पीयुष, भव्य चौपड़ा, सोमनाथ वधवा, अनंत आदि उपस्थित थे।