सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से नवंबर में श्रम विभाग के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें मजदूरों को उनके अधिकार बताए जाएंगे।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि 4 नवंबर को कुंडली औद्योगिक क्षेत्र, 6 नवंबर को मुरथल जीटी रोड, 7 नवंबर को खरखौदा औद्योगिक क्षेत्र, 10 नवंबर को नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र, 12 नवंबर को राई औद्योगिक क्षेत्र, 13 नवंबर को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र, 14 नवंबर को बस अड्डे के पास लेबर चौक, 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के पास लेबर चौक पर शिविर लगाए जाएंगे।
इसके अलावा 17 नवंबर को आईटीआई चौक स्थित लेबर चौक, 18 नवंबर को कुंडली औद्योगिक, 19 नवंबर को मुरथल जीटी रोड, 20 नवंबर को खरखौदा औद्योगिक क्षेत्र, 21 नवंबर को नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र, 24 नवंबर को राई औद्योगिक क्षेत्र में शिविर लगाया जाएगा।
वहीं, 25 नवंबर को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र, 26 नवंबर को बस अड्डे के पास लेबर चौक और 27 नवंबर को रेलवे स्टेशन के पास लेबर चौक पर शिविर लगाकर मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।