फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रसोई गांव को नपा में शामिल करने का विरोध, चुनाव में बहिष्कार की चेतावनी

Mon, 24 Jul 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 47. गांव रसोई में पंचायत के दौरान नगरपालिका में शामिल होने का विरोध जताते ग्रामीण।
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश सरकार ने नगरपालिका कुंडली की सीमा का विस्तार करते हुए गांव रसोई को उसमें शामिल किया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने रविवार काे पंचायत की। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड नगरपालिका को सौंपने नहीं दिया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत ने रिकॉर्ड न देने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं किया तो वर्ष 2024 के चुनाव का विरोध किया जाएगा और नेताओं को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगरपालिका कुंडली की सीमा का विस्तार होने के बाद पिछले दिनों नपा सचिव ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व नायब तहसीलदार राई को पत्र लिख कर रसोई गांव की पंचायत का रिकॉर्ड सौंपने का आग्रह किया था। सीमा विस्तार होने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने रविवार को पंचायत करके इसका विरोध किया। साथ ही उन्हें गांव को विकास एवं पंचायत विभाग के पास ही रिकॉर्ड रहने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव रसोई को नगर पालिका कुंडली में शामिल किया जा रहा है, लेकिन उनका गांव पंचायत के तहत बेहतरीन विकास कर रहा है। उनके गांव में पानी से लेकर सड़कों तक की सुविधाएं बेहतर हैं। यदि गांव को नपा में शामिल किया गया तो हर मंजूरी के लिए नपा कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे। ऐसा ग्रामीण कभी नहीं होने देंगे। वह गांव में पंचायती राज से ही खुश है।

यदि सरकार को नगर पालिका कुंडली में गांव को शामिल करना था तो 7 महीने पहले पंचायत चुनाव क्यों कराए गए थे। नगर पालिका में गांव को शामिल करने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। पंचायत हाईकोर्ट में याचिका लगाएगी। इसके लिए कानूनी सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन

अशोक कुमार, सरपंच

ग्रामीणों के साथ पंचायत करके गांव के नगरपालिका में शामिल किए जाने का विरोध किया गया है। सरकार से मांग है कि गांव में पंचायती राज ही लागू रहने दिया जाएगा। गांव के नगरपालिका में शामिल किए जाने के बाद विकास नहीं हो पाएगा।
मुकेश, पंच

गांव में पंचायती राज लागू रहने की मांग विधायक, सांसद व जिला प्रशासन से की जाएगी। इसके बाद मुख्य मंत्री व उप मुख्यमंत्री से मिलकर इसका समाधान करने का प्रयास करेंगे। अगर कोई बात नहीं बनी तो अगले वर्ष होने वाले चुनाव का विरोध किया जाएगा। गांव में नेताओं को घुसने नहीं दिया जाएगा।
रमेश, ग्रामीण

गांव को नगरपालिका में शामिल किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्राम पंचायत अच्छा काम कर रही है। फिर भी सरकार ने उनके गांव को नगरपालिका में शामिल कर लिया। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रणबीर, ग्रामीण
सरकार के आदेश पर रसोई गांव को अब नगर पालिका में शामिल कर लिया गया है। राई के बीडीपीओ व नायब तहसीलदार को पत्र लिखकर पंचायत का रिकॉर्ड व राजस्व रिकॉर्ड सौंपने के लिए कहा गया है।
पवित्र गुलिया, सचिव, नगरपालिका कुंडली

फोटो 47. गांव रसोई में पंचायत के दौरान नगरपालिका में शामिल होने का विरोध जताते ग्रामीण।

फोटो 47. गांव रसोई में पंचायत के दौरान नगरपालिका में शामिल होने का विरोध जताते ग्रामीण।

फोटो 47. गांव रसोई में पंचायत के दौरान नगरपालिका में शामिल होने का विरोध जताते ग्रामीण।

फोटो 47. गांव रसोई में पंचायत के दौरान नगरपालिका में शामिल होने का विरोध जताते ग्रामीण।

फोटो 47. गांव रसोई में पंचायत के दौरान नगरपालिका में शामिल होने का विरोध जताते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें