फोटो 05: सोनीपत के कुंडली में सपा के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन का पुतला फूंकते करणी सेना के
सोनीपत। गो सेवा दल करणी सेना के पदाधिकारियों ने राणा सांगा पर विवादित बयान देने के विरोध में रविवार को कुंडली में जुलूस निकाला और सपा के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। सिद्धार्थ राजपूत के नेतृत्व में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। करणी सेना के प्रदेश महासचिव दीपक चौहान ने कहा कि 12 अप्रैल को आगरा में राणा सांगा की जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि राणा सांगा वीर योद्धा थे। इस दौरान रमन राजपूत, अंकुश चौहान, राज, विवेक, भोला शंकर सिंह, पार्षद दीपक शर्मा व हर्ष भारद्वाज, कौशल, जयप्रकाश, शिवा, मनीष, भास्कर राजपूत, छोटू, उज्ज्वल राजपूत, अजीत, प्रदीप, संतोष, आदित्य, आशीष, गोपाल भी मौजूद रहे। संवाद
फोटो 05: सोनीपत के कुंडली में सपा के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन का पुतला फूंकते करणी सेना के