फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लाइसेंस बनवाने और विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव टांडा के युवक का शस्त्र लाइसेंस बनवाने व उनके साले को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से यमुनानगर हॉल गुरुग्राम के सेक्टर-37 सी निवासी रोहित है। उसे उत्तर प्रदेश के वृंदावन से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव टांडा निवासी प्रहलाद ने 27 जनवरी को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि उनकी पहचान रोहित से कच्चे क्वार्टर बाजार में गांव के हरीश के माध्यम से हुई थी। रोहित ने उन्हें बताया था कि वह केएमपी रोड झज्जर में पेट्रोल पंप बना रहे हैं। वह उसे वहां नौकरी दिलवा सकता है। इसके लिए शस्त्र लाइसेंस बनवाने की बात कही थी। उसने लाइसेंस बनवाने के लिए 50 हजार रुपये लिए थे। बाद में बहाने से कुल 12 लाख रुपये ले लिए थे। इतना ही नहीं उनके साले राहुल को कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये लिए थे। बाद में आरोपी ने नांगल कलां के कपिल, भूपेंद्र सिंह, दिल्ली के रोहिणी निवासी प्राशन, परांजल और सरिता सोलंकी, पानीपत के प्रदीप और जोगिंदर से भी शस्त्र अधिनियम के नाम पर प्रत्येक से 3.5 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी ने खुद के पुलिस से संपर्क बताए थे।

मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 की टीम में नियुक्त एएसआई सतीश कुमार की टीम ने आरोपी रोहित को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे छह दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें