फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष आत्महत्या जैसे संवेदनशील मामलों पर कर रहा राजनीति : बड़ौली

विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि विपक्ष एडीजीपी वाई पूरण कुमार और एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या जैसे संवेदनशील मामलों पर राजनीति कर रहा है जबकि सरकार इन मामलों में पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता से न्याय सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी विपक्ष में रहते हुए ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं की लेकिन आज विपक्ष जनता को गुमराह करने में जुटा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां-वहां भाजपा को फायदा होता है। अब तो कांग्रेस के अपने नेता भी इसे स्वीकार करने लगे हैं। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद कर रही है।
विज्ञापन


डीएफएससी को थप्पड़ जड़ने के मामले में गुरनाम सिंह चढूनी पर टिप्पणी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों पर हाथ उठाना समाधान नहीं, बल्कि यह कदम किसानों के आंदोलन को कमजोर करता है। उनके साथ जिला प्रभारी सतीश नांदल, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, प्रदेश मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें