फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ट्रैकडाउन : चेन स्नेचिंग गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत गोहाना थाना पुलिस ने शनिवार को लूट एवं चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में चेन स्नेचिंग एवं लूट की कई घटनाओं में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की है। पुलिस गिरोह के जुड़े अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

7 नवंबर गांव जौली निवासी पंकज ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी कि उनके पिता ने गोहाना मंडी में एक रेस्टोरेंट बनाया हुआ है, जिसकी वह शाम के समय देखरेख करते हैं। वह अपने रेस्टोरेंट से स्कूटी पर गांव जौली अपने घर जा रहे थे। उनके पास मोबाइल फोन, एक बैग (जिसमें कुछ कपड़े, पहचान पत्र की फोटोकॉपी और 23 हजार रुपये नकद थे।
जब वह लाठ-जौली चौक से आगे गांव जौली के रास्ते में पहुंचे तभी पीछे से आई एक कार ने स्कूटी के सामने आकर रास्ता रोक लिया। कार से तीन युवक उतरे, आरोपियों ने मारपीट कर बैग और स्कूटी की चाबी छीन ली तथा कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गढ़ी सराय नामदार खां निवासी मुकेश उर्फ रवि, गोहाना निवासी अंकित एवं गांव खानपुर कला निवासी मंजू उर्फ धौनी शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि आरोपियों ने जिले में लूटपाट एवं चेन स्नेचिंग की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें