सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
- फोटो : kathua
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज में परिचालकों की कमी ने परेशानी बढ़ा दी है। बस डिपो में 220 परिचालकों की आवश्यकता है, जबकि करीब 160 ही परिचालक मौजूद है। परिचालकों की कमी होने की वजह से रोडवेज बसों का परिचालन प्रभावित हो रहा है, जिसकी वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य की तरफ आने-जाने में परेशानी हो रही है।
बस डिपो में रोडवेज बसों के अलावा किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल बसें भी शामिल है। किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों में रोडवेज परिचालक तैनात होता है, भले ही चालक संबंधित प्राइवेट कंपनी का होता है। बस डिपो में मौजूदा समय में 129 बसे हैं। इनमें पांच बसें पिछले सप्ताह डिपो में पहुंची हैं। सोनीपत बस डिपो में रोडवेज की 92 और किलोमीटर स्कीम की 37 बसें हैं। यहां से दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब के विभिन्न प्रमुख स्थानों के साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख स्थानों तक सीधी बस सेवा उपलब्ध है, लेकिन परिचालकों की कमी रोडवेज विभाग को खल रही है।
बस डिपो में बसों का संचालन बेहतर ढंग से किया जा रहा है। परिचालकों की कुछ कमी जरूर है। 160 परिचालकों के सहारे बसों का परिचालन किया जा रहा है। -ओमप्रकाश, ड्यूटी निरीक्षक, सोनीपत डिपो।