फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यूपीएचसी को शिफ्ट कर खोल दिया एचडब्ल्यूसी

Thu, 14 Dec 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सुभाष नगर से अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) को सुंदर सांवरी में शिफ्ट किए जाने के चलते रेलवे लाइन पार क्षेत्र के लोगों की परेशानी हो रही है। अब वहां पर स्वास्थ्य कल्याण केंद्र (एचडब्ल्यूसी) खुलने के कारण सुविधा नहीं मिल रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वहां पर दो एएनएम तैनात की गई हैं। चिकित्सक न होने के कारण इलाज के लिए परेशानी हो रही हैं। ऐसे में सुभाष नगर, जवाहर नगर, देव नगर समेत कई कॉलोनियों के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


राजेश मलिक, विनोद, राकेश मलिक, बबलू, बीरा, बिट्टू, सतीश आदि ने बताया कि सरकार की ओर से लोगों को बेहतर इलाज का दावा किया जाता है, लेकिन कॉलोनी में करीब 10 वर्षों से चले रहे यूपीएचसी को दूसरे जगह स्थानांतरित करके लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां रोजाना 50 से ज्यादा मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचते थे। अब वहां पर हेल्थ वेलनेस सेंटर खुलने के कारण दो एएनएम की तैनाती कर दी गई है। यहां चिकित्सक न होने के कारण लोगों को चार से पांच किलोमीटर दूर जिला अस्पताल में जाना पड़ रहा है। सुभाष नगर से यूपीएचसी को तीन किलोमीटर दूर सुंदर सांवरी में शिफ्ट करने से बुजुर्ग और अन्य मरीजों को परेशानी हो रही है। यह लाइनपार क्षेत्र की एकमात्र यूपीएचसी थी जो अब करीब 50 हजार की आबादी के लिए नहीं रही। उन्होंने कहा कि सुभाष नगर क्षेत्र में अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर की बहुत सख्त आवश्यकता है, इसलिए इसे वापस शिफ्ट किया जाना चाहिए। जिससे सैकड़ों लोगों को फायदा मिले।



स्वास्थ्य विभाग ने बिना जांच पड़ताल के सुभाष नगर से यूपीएचसी को बंद कर दिया है। वहां के लोगों को उपचार मुहैया नहीं हो रहा है। लोगों के साथ अन्याय किया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक के नाम पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। -मनजीत गहलावत, डिप्टी मेयर, नगर निगम
विज्ञापन




सुभाष नगर में एक घर में यूपीएचसी चल रही थी। कायाकल्प योजना के तहत यूपीएचसी मानकों को पूरा नहीं कर रही थी, जिसके चलते यूपीएचसी को सुंदर सांवरी में शिफ्ट किया गया है और वहां एचडब्ल्यूसी खोल दिया गया है। एचडब्ल्यूसी में चिकित्सक की नियुक्ति के लिए उपायुक्त से मंजूरी मांगी गई है। फाइल मंजूर होते एमबीबीएस चिकित्सक की नियुक्ति कर दी जाएगी। -डॉ. नीरज यादव, उप सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें