फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया पैरा गेम्स: मयंक ने गोला फेंक में जीता रजत पदक, मूलरूप से झज्जर के रहने वाले हैं मयंक

Wed, 13 Dec 2023 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दिल्ली में चल रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स में सोनीपत के बहालगढ़ निवासी मयंक ने गोला फेंक में रजत पदक जीता है। मयंक ने 11.50 मीटर गोला फेंका।
विज्ञापन
मयंक ने 11.50 मीटर गोला फेंक जीता रजत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में चल रहे पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स में 1400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 200 खिलाड़ी प्रदेश के हैं। दो दिन पहले जहां लंबी कूद में सोनीपत के विकास चौहान ने स्वर्ण पदक जीता था, वहीं बुधवार को गोला फेंक में बहालगढ़ के मयंक ने रजत पदक जीता। मयंक के पिता सुनील गुप्ता और मां सोनिका गुप्ता अपने बेटे के प्रदर्शन से खुश हैं।

विज्ञापन


मयंक मूलरूप से झज्जर के रहने वाले हैं। उनके पिता सुनील गुप्ता सोनीपत के बहालगढ़ स्थित फैक्टरी में काम करते हैं, इसलिए पूरा परिवार बहालगढ़ में रहता है। मयंक ने बताया कि उनका एक हाथ और एक पैर पूरी तरह से अक्षम हैं, इसलिए शुरू से ही पढ़ाई पर फोकस किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की।

इस दौरान विश्वविद्यालय में आयोजित पैरा खेलो में शॉटपुट स्पर्धा में भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके बाद उनके नाना रमेश गर्ग ने उन्हें शॉटपुट में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस खेल में कड़ी मेहनत की और पुणे में कोचिंग भी ली। जिसका परिणाम है कि आज खेलो इंडिया में रजत पदक पर प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें