फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला और उपमंडल अस्पतालों में कल से बदलेगा ओपीडी का समय

Mon, 14 Apr 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित जिला नागरिक अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिला और उपमंडल नागरिक अस्पताल में 16 अप्रैल से ओपीडी का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक हो जाएगा। नागरिक अस्पताल में शाम की ओपीडी के समय में बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शाम की ओपीडी में सेवाएं 4 से 6 बजे तक ही रहेंगी। स्वास्थ्य जांच कराने के लिए ओपीडी पर्ची बनाने के लिए सुबह 9 बजे खुलने वाली खिड़की बुधवार से सुबह 8 बजे खुलेगी। ओपीडी के अलावा दवा लेने और टेस्ट कराने के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
प्रदेश सरकार की तरफ से वर्ष में दो बार अस्पताल के समय में बदलाव किया जाता है। ओपीडी के समय में बदलाव को लेकर चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ को सूचित किया गया है। मरीज बुधवार से रोजाना सुबह 8 बजे आकर ओपीडी की पर्ची बनवाकर इलाज करा सकते हैं। 16 अप्रैल से ओपीडी का समय बदल जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में सुबह 8 बजे से ओपीडी लगाने के आदेश जारी किए हैं। अब अस्पताल में चिकित्सक दो बजे तक बैठेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर गर्मी बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बुखार, खांसी एवं अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं। अस्पताल के बाल विभाग, त्वचा विभाग, जनरल फिजिशियन, नेत्र विभाग की ओपीडी में मरीज अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं। अस्पताल में रोजाना दो हजार से ज्यादा की ओपीडी होती है। ओपीडी के समय में बदलाव का मुख्य उद्देश्य गर्मी में मरीजों को राहत पहुंचाना है, ताकि उन्हें तेज धूप और गर्मी में अस्पताल पहुंचने और लंबी प्रतीक्षा करने की असुविधा का सामना न करना पड़े। सुबह मरीजों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचने में आसानी होगी।

जिला और उपमंडल नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के लिए ओपीडी पर्ची बनवाने का समय अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसी तरह ओपीडी में दवा के लिए खुलने वाली खिड़की का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया है। अब तक यह समय सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक था।





जिला और उपमंडल अस्पतालों में 16 अप्रैल से ओपीडी का समय बदल जाएगा। अब ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगा करेगी। इसके लिए सभी चिकित्सकों को आदेश जारी कर दिए गए है। -डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें