सोनीपत। मौसम में परिवर्तन के साथ जिला नागरिक अस्पताल व उपमंडल नागरिक अस्पताल में 16 अक्तूबर से ओपीडी का समय बदल जाएगा। बुधवार से सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक ओपीडी लगाई जाएगी। इस संबंध में सभी चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जिला नागरिक अस्पताल व उपमंडल अस्पताल में वर्तमान में ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। अब बुधवार से ओपीडी का समय बदला जाएगा। अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनवाने का समय अब सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।