फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओपीडी दो हजार के पार, चर्म और नेत्र के ज्यादा बीमार

Wed, 02 Aug 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 35. नागरिक अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में दो दिन अवकाश के बाद ओपीडी पंजीकरण काउंटर व चिकित्सक कक्षों के बाहर भीड़ देखने के लिए मिली। अस्पताल में ओपीडी मंगलवार को दो हजार से ज्यादा रही। मरीजों में ज्यादातर नेत्र और चर्म रोगी रहे। अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ के तौर पर महज एक की चिकित्सक तैनात है। वहीं तीन नेत्र चिकित्सकों की तैनाती ओपीडी में की गई है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में हर रोज ओपीडी 1500 से लेकर 1700 तक रहती है। इससे ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी रहती है। मरीजों को घंटों अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है। मरीजों को पंजीकरण काउंटर में लंबी कतार में लगने के बाद करीब 1 घंटे बाद नंबर आया। वहीं उसके बाद चिकित्सक के बाहर ओपीडी में लंबी कतार होने से उनको उपचार देरी से मिल पाता है। दवा लेने के लिए मरीजों को फिर से तीसरी बार लाइन में लगना पड़ा। मरीजों को कई घंटे लाइन में खड़े होने के बाद उपचार मिल रहा है। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्जन

जिले में आई फ्लू व चर्म रोगी ज्यादा सामने आ रहे हैं। ज्यादातर यमुना नदी के आसपास क्षेत्र के मरीज हैं। सीएचसी से लेकर पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों को मरीजों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं। -डाॅ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, सोनीपत

फोटो 35. नागरिक अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें